गेहूं खरीद में एफसीआई से ही एमएसपी पर खरीद की मांग

109

– आढ़त भुगतान 41.40 रूपये प्रति क्विंटल के स्थान पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर 2.25 प्रतिशत दर से FCI से करवाने को लेकर खाद्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़। टाउन मंडी में वर्ष 2026 के दौरान गेहूं की एमएसपी पर खरीद केवल भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से ही करवाए जाने एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2.25 प्रतिशत आढ़त दर से ही गेहूं की आढ़त का का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर फ़ूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन हनुमानगढ़ टाउन की ओर से राजस्थान सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री माननीय श्री सुमित गोदारा को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। यह ज्ञापन फुडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल के नेतृत्व में दलीप सिंह ढिल्लों सचिव  प्रवीण तलवाड़िया मोंटी कोषाध्यक्ष  ह्ररदयाल सिंह  राजकुमार सोडा व्यापारियों ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार गेहूं पर आढ़त दर 2.25 प्रतिशत निर्धारित है। “क” वर्ग के दलाल व्यापारी किसानों से गेहूं लेकर एफसीआई के माध्यम से एमएसपी पर खरीद करवाते हैं, जिसके एवज में अन्य कृषि जिंसों की तरह एफसीआई से आढ़त राशि देय होती है। वर्ष 2024-25 में केंद्र सरकार द्वारा गेहूं का एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया था, साथ ही 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी किसानों को देय था। इस दर पर 2.25 प्रतिशत आढ़त 54.56 रुपये प्रति क्विंटल बनती है, लेकिन एफसीआई द्वारा गत वर्ष की भांति केवल 41.40 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।