धानका, तोला मजदूर यूनियन चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

78

– 25 जनवरी को होगा मतदान, 567 मतदाता करेंगे अध्यक्ष का चयन
हनुमानगढ़ टाउन स्थित धानका, तोला मजदूर यूनियन रजिस्टर्ड के चुनाव को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन रहा। निर्धारित समय सीमा के भीतर अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी एडवोकेट अशोक छोड़ा व वंश छोड़ा को जमा करवाए। चुनाव को लेकर यूनियन सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट अशोक छोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि धानका, तोला मजदूर यूनियन के चुनाव आगामी 25 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित किए जाएंगे। यह चुनाव अध्यक्ष पद के लिए कराया जा रहा है। यूनियन में तोला वर्ग के कुल 351 मतदाता तथा हम्माल धानका वर्ग के 216 मतदाता हैं। इस प्रकार कुल 567 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष का चयन करेंगे। नामांकन के अंतिम समय दोपहर 2 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। इनमें चिरंजीलाल खर्रा, विनोद लुगरिया तथा सुभाष बागड़ी शामिल हैं। दोपहर 2 बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अंतिम समय में चिरंजीलाल खर्रा ने अपने समर्थकों के साथ किसान मजदूर रेस्ट हाउस पहुंचकर चुनाव अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी रॉकी पचेरवाल, सतपाल मौर्य एवं पाली महावर भी उपस्थित रहे।चुनाव अधिकारी ने बताया कि कल प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा की जाएगी तथा उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 25 जनवरी को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के पश्चात तुरंत मतगणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा और निर्वाचित प्रत्याशी को विधिवत रूप से अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। यूनियन चुनाव को लेकर सदस्यों में उत्सुकता बनी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।