चिकित्सालय की भूमि को लेकर विवाद गहराया

57

-सर्वे करने पहुंची टीम का विरोध; 1 मार्च को महापंचायत
हनुमानगढ़।    क्षेत्र के धौलीपाल में स्थित गौ चिकित्सालय की भूमि को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। किसी व्यक्ति विशेष द्वारा गौशाला की जमीन पर आपत्ति जताए जाने के बाद, जब सिंचाई विभाग की टीम सर्वे के लिए मौके पर पहुंची, तो गौ भक्तों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर हुई सभा में प्रशासन की इस कार्रवाई से नाराज गौ भक्तों और स्थानीय ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
सर्वे टीम को देख भड़के ग्रामीण
मिली जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा गौ चिकित्सालय की जमीन को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी शिकायत के आधार पर  प्रशासनिक टीम पैमाइश और सर्वे के लिए पहुंची थी। जैसे ही इसकी भनक गौ भक्तों को लगी, उनमें आक्रोश फैल गया। गौ भक्तों का कहना है कि यह चिकित्सालय बेसहारा और बीमार गौवंश की सेवा का केंद्र है और किसी के निजी स्वार्थ के लिए इसके अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आक्रोश की ज्वाला: 1 मार्च को महापंचायत
प्रशासनिक दखल और निजी आपत्ति के विरोध में गौ भक्तों में भारी आक्रोश है। स्थिति को देखते हुए आगामी 1 मार्च, रविवार को गौ चिकित्सालय गौ धाम धौलीपाल में एक विशाल ‘गौ महापंचायत’ का आह्वान किया गया है। जिसमें हजारों की संख्या में गौ भक्त पंहुच रहे हैं।
“गौ माता की सेवा में बाधा डालने वाली किसी भी शक्ति को सफल नहीं होने दिया जाएगा। यदि प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई बंद नहीं की, तो आंदोलन उग्र होगा।”
बैठक में बिंदु पूनिया, कुलविंद्र ढिल्लो अंकुश सुथार, राजू बडजाती, संदीप मूंड, मुकेश छींपा, दीपू घोरन, बंसी पूनिया, सौरभ छींपा, हेमंत वीर, संजय शर्मा, पवन गोदारा,सुखविंदर मान और सतिंदर मान सहित पंजाब और हरियाणा गौ भक्त उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।