महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

65

हनुमानगढ़ टाउन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज महिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीमती सुलोचना बावरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती शर्मिला पंचारिया उपस्थित रहीं। बैठक में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती, ब्लॉक स्तर पर कार्यों की समीक्षा तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मिला पंचारिया ने जिले की सभी ब्लॉक अध्यक्षों से उनके-अपने क्षेत्रों की कार्य प्रगति रिपोर्ट (प्रोग्रेस रिपोर्ट) लिखित रूप में प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट निर्धारित फॉर्मेट में लेकर प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का सटीक मूल्यांकन किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। बैठक में प्रदेश सचिव कृतिका चौधरी ने भी भाग लिया और संगठनात्मक ढांचे के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नई महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दें ताकि आने वाले समय में महिला शक्ति की भूमिका और सशक्त हो सके। बैठक में पीलीबंगा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोनी, नोहर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती श्रेया सेपानी, संगठन महासचिव सावित्री जी, जिला उपाध्यक्ष सरबजीत कौर ढिल्लों, कोषाध्यक्ष सुनीता कड़वासरा, तथा प्रियंका, रेशमा, कंचन, प्रियंका देवी, लाजवंती देवी, ममता लूना, मंजू भाटी, साक्षी, राजकौर, मोनिका सिमर, सरोज रानी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष श्रीमती सुलोचना बावरी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन तभी सशक्त बन सकता है जब प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस समाज में महिलाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।