जिला जाट समाज समिति की बैठक जाट भवन में संपन्न

122

– कन्या छात्रावास व जाट भवन नवनिर्माण पर प्रस्ताव, पीलीबंगा जाट भवन को लेकर हुआ मंथन
हनुमानगढ़। जिला जाट समाज समिति हनुमानगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक जाट भवन में जिलाध्यक्ष इंदरपाल रणवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास, शिक्षा के विस्तार और सामुदायिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से जाट कन्या छात्रावास एवं जाट भवन में प्रस्तावित नवनिर्माण कार्यों को लेकर सदस्यों से सुझाव और प्रस्ताव लिए गए।
बैठक की शुरुआत समाज के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा से हुई। जिलाध्यक्ष इंदरपाल रणवा ने कहा कि समाज की बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। जाट कन्या छात्रावास के निर्माण से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो सकेगा, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज का नाम रोशन कर सकेंगी। उन्होंने सभी सदस्यों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।
बैठक में जाट भवन हनुमानगढ़ में आवश्यक नवनिर्माण एवं विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने भवन की सुविधाओं को और बेहतर बनाने एवं अन्य संरचनात्मक सुधारों को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक कार्ययोजना तैयार कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।