जिला जाट समाज समिति ने किया जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर का अभिनंदन

98

– समाज व संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प, कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भरोसा
हनुमानगढ़।
 जिला जाट समाज समिति हनुमानगढ़ की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समारोह का उद्देश्य समाज के प्रतिनिधि को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर हर्ष व्यक्त करना एवं उन्हें शुभकामनाएं देना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जाट समाज के जिलाध्यक्ष रामजस बुरड़क रहे। विशिष्ट अतिथियों में जाट समाज संगरिया के अध्यक्ष राजाराम बेनीवाल एवं जाट भवन अध्यक्ष अनिल थोरी शामिल रहे। समारोह की अध्यक्षता जिला जाट समाज समिति के अध्यक्ष इन्द्रपाल रणवां ने की। मंच पर अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामजस बुरड़क ने कहा कि मनीष मक्कासर जैसे जमीनी नेता को कांग्रेस पार्टी ने जिले की कमान सौंपना समाज ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनकी मेहनत, संघर्ष और संगठनात्मक क्षमता का प्रमाण है।
जाट समाज संगरिया अध्यक्ष राजाराम बेनीवाल एवं जाट भवन अध्यक्ष अनिल थोरी ने अपने संबोधन में कहा कि मनीष मक्कासर समाज के रत्न हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि मक्कासर के नेतृत्व में जिले में नये आयाम स्थापित किये जायेगे और समाज को शीर्ष नेतृत्व पर गौरव प्राप्त होगा।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए इन्द्रपाल रणवां ने कहा कि जाट समाज हमेशा सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मनीष मक्कासर सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।