साइकिलिंग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

110

हनुमानगढ़ | जिला साइकिलिंग संघ के तत्वाधान में साइकलिंग रोड और एम टी बी की  सीनियर , जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिता  आयोजित हुई | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक प्रेम दूधवाल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य मुकेश जाखड़ ने की।
जिला साइक्लिंग संघ के सचिव दलीप वर्मा ने बताया कि 14 वर्षीय बालक वर्ग में करम प्रथम, अंशदीप सिंह द्वितीय, हार्दिक डेलू तृतीय ओर बालिका वर्ग में हेमंत प्रथम, भूमिका द्वितीय, परनीत कौर तृतीय स्थान पर 16 वर्षीय बालक में जाय मल्होत्रा प्रथम, पीयूष द्वितीय, कुलविन्दर सिंह तृतीय स्थान पर ओर बालिका वर्ग में खुशप्रीत प्रथम पर ओर 18 वर्षीय बालक वर्ग में चैतन्य पाल प्रथम, सौरभ द्वितीय बालिका में गीतांशु प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल पहनाए गए। सभी खिलाड़ी हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में आगामी 14 नवंबर को भाग लेंगे।
कार्यक्रम में खेतपाल बिश्नोई एवं कृष्ण शर्मा निर्णायक थे।
कार्यकम में जिला साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष मदन सुथार, उपाध्यक्ष राकेश डाल, भारतेंदु सैनी, सुशील निमिवाल, कोषाध्यक्ष हेतराम गेदर, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बागोरिया एवं सुभाष वर्मा भी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।