-काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से रवाना हुई संध्या फेरी, 16 से 22 मार्च तक होगी श्रीमद् भागवत कथा
हनुमानगढ़। क्षेत्र में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 22 मार्च तक नियमित रूप से संध्या फेरी का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार सायं संध्या फेरी हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास द्वारा संचालित काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ फेरी का भव्य स्वागत किया गया।
मंदिर प्रांगण से उक्त संध्या फेरी शुरू हुई, जिसका प्रन्यास के संस्थापक एवं अध्यक्ष अश्विनी नारंग, उपाध्यक्ष रामचन्द्र बाघाला व सचिव चिमन मित्तल ने संध्या फेरी का स्वागत करते हुए रवाना किया और आयोजकों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति रस से सराबोर हो गया। महिला मंडल की सदस्य अनिता शर्मा, दीपू गर्ग, वीना, सरोज सहित अन्य सदस्यों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से भगवान शिव की आराधना की और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































