व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय में एनएसएस इकाई द्वारा दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया

146

रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बिखेरा रंग-रूप
हनुमानगढ़, 16 अक्तूबर।
 हनुमानगढ़ व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में दीपावली उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर इकाई प्रभारी अंजू मुंजाल ने बताया स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर को सुंदर फूलों और दीपों से सजाया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रंगोली प्रतियोगिता रही, जिसमें स्वयं सेविकाओं ने अपनी सृजनशीलता और कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों ने दीपावली के पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्व को बखूबी दर्शाया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, नारी शक्ति और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी अपनी कला के माध्यम से संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेविकाओं ने पारंपरिक गीत, नृत्य और कविताओं के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय माहौल में डूब गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ नीलम गोड़ ने स्वयं सेविकाओं के उत्साह और टीम भावना की सराहना करते हुए उन्हें समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।