*डॉ. इच्छित जैन को “आस्था अवार्ड” सहित तीन प्रतिष्ठित सम्मान*

110
*-समर्पण, सेवा और नेतृत्व से रोटरैक्ट में बनाया विशेष स्थान*
हनुमानगढ़। समाज सेवा और नेतृत्व का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करते हुए रोटरी इंटरनेशनल जिला 3090 के डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट प्रतिनिधि नामित (2027–28) एवं रोटरैक्ट क्लब हनुमानगढ़ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. इच्छित जैन को “आस्था अवार्ड 2025” सहित “रोटरैक्ट राइजिंग, रोटरी शाइनिंग” एवं “टी.आर.एफ. योगदान पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें श्रीगंगानगर में आयोजित रोटरी जिला 3090 के वार्षिक समारोह में प्रदान किया गया।
युवा आयु में ही समाज सेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाने वाले डॉ. जैन ने रोटरैक्ट में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कई प्रेरणादायक परियोजनाओं और युवाओं के उत्थान हेतु कार्यक्रमों का सफल संचालन किया है। इसके साथ ही उन्होंने द रोटरी फाउंडेशन (TRF) में उल्लेखनीय योगदान देकर न केवल अपने क्लब बल्कि पूरे जिला 3090 का नाम गौरवान्वित किया।
समारोह में रोटरी जिला 3090 के गवर्नर डॉ. संदीप चौहान ने डॉ. जैन को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट करते हुए कहा, “डॉ. इच्छित जैसे युवा रोटरैक्टर्स आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री टी.एन. राज सुब्रमण्यम और विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. दुश्यंत चौधरी रहे।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025-26 Bhupesh Mehta ji ,पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री घनश्याम कंसल ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट श्री अमित सिंगला,, और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नामित (2027–28) श्री शिव शंकर वशिष्ठ  ,वर्तमान DRR राघव गोयल, PDRR Sahil Jindal ji , PDRR Bhupesh Bansal ji , PDRR Raju Arora ji , PDRR Harish Khurana ji , rotary club vision k president  Ashish Gupta ji , member Harshit Soni ji sahit ,  कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. जैन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।