हनुमानगढ़। टाउन की नई आबादी, गली नंबर 8 में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बड़ी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर मंडल द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बंसल रहे, वहीं पूर्व जिला महामंत्री जुगल किशोर गोड़, मुख्य वक्ता मुरलीधर सोनी,अश्वनी डुमरा ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नितिन बंसल ने की, कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ भारती के चित्र के आगे दीप प्रवज्वलीत करके किया। अतिथियो ने अपने उद्बोधन में डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को रेखांकित किया।
मुख्य वक्ता मुरलीधर सोनी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, संघर्ष एवं विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने एक राष्ट्र, एक विधान और एक प्रधान की भावना के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनका बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है। कार्यक्रम के संयोजक चानन राम चौधरी एवं सहसंयोजक संजय सेन ने आयोजन की रूपरेखा तैयार की एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना के साथ कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर मंडल महामंत्री अशोक खीच्चीं, राजपाल, सुभाष पटवारी, दिनेश शर्मा, राजीव वर्मा, रमेश पेंटर, राजेश प्रेमजानी, भगवान सिंह, प्रदीप ऐरी, पवन मौर्य, जगरूप सिंह, नगर मंत्री विकास डोडा, नगर मंडल उपाध्यक्ष संदीप छाबड़ा, नरेश सियाग, पूर्व पार्षद मनोज स्वामी, सिद्धार्थ भार्गव, विवेक भार्गव, पूर्व पार्षद राजेश पवार, रूपचंद, राजू धोबी, महेंद्र खरेरा, सन्नी घावरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































