– गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे निवासी, जलापूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
हनुमानगढ़। शहर के वार्ड नंबर 48 की विभिन्न कॉलोनियों में पेयजल संकट दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। भटनेर सिटी, प्रथम व द्वितीय विचित्र सिंह कॉलोनी, लक्ष्मी नगर व गणेश प्लाजा के दर्जनों परिवार इन दिनों पीने के पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच इन कॉलोनियों में पानी की स्थाई व्यवस्था न होने से रहवासी गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जन स्वा.अभि. विभाग) के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इन क्षेत्रों में अभी तक न तो कोई स्थाई पेयजल योजना लागू की गई है और न ही नलकूप जैसी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ऐसे में रोजाना पानी की तलाश में महिलाओं और बच्चों को भटकना पड़ता है।
युवा नेता विकास सैनी ने मांग की है कि इन सभी कॉलोनियों के बीच में एक नलकूप की स्थापना की जाए जिससे नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। उनका कहना है कि गर्मियों में जल संकट और ज्यादा विकराल रूप ले रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































