अष्टम पोषण माह का आयोजन सिंग सभा गुरुद्वारा में संपन्न

256

महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन
हनुमानगढ़ टाउन स्थित सिंग सभा गुरुद्वारा में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में अष्टम पोषण माह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेक्टर नोरंगदेसर और एचएसएच सी की कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में व्यंजन प्रदर्शनी, पोषण पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, तथा उपहार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम में सुपरवाइजर अरविंद पाल कौर ने व्यंजन प्रदर्शनी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संतुलित आहार और विविध अनाजों का उपयोग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, और रागी न केवल पोषक तत्वों से भरपूर हैं, बल्कि स्थानीय खाद्य परंपरा को भी मजबूत करते हैं। वहीं सुपरवाइजर टीना डोडा ने समुदाय आधारित गतिविधियों के महत्व की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बताया कि पोषण माह का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक श्रीमती सुनीता शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मदन सुखीजा, किरण शर्मा, तथा विभागीय स्टाफ के सदस्य दिनेश, मीनाक्षी, नेहा शर्मा, मधु, और संतोष खीचड़ उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए पोषण माह के उद्देश्यों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और सामूहिक नारे “सुपोषित भारत – स्वस्थ भारत” के साथ किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।