शहीद बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा साहिब में एकोत्तरी पाठों की शुरुवात

74

हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा साहिब में शहीदी समागम के तहत एकोत्तरी में पांच श्री अखंड पाठ साहिब के भोग बुधवार को डाले गये ओर पांच परिवारों द्वारा नये श्री अखण्ड पाठ की शुरुवात करवाई गई।  समागम की शुरुआत से ही संगतों में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखा गया।
गुरूद्वारा साहिब की प्रबंध समिति के मुख्य सेवादार रंजीत सिंह बराड़ ने बताया कि यह एकोत्तरी पाठ 26 जनवरी से प्रारंभ होकर 1 मार्च तक निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस समागम के तहत 27 फरवरी को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
मास्टर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सालाना शहीदी समागम के तहत 12 फरवरी से अमृत वेले की प्रभात फेरी भी शुरू की जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई वाहेगुरू नाम की पवित्र ज्योत का प्रचार करेगी और क्षेत्र में पवित्र वातावरण का निर्माण होगा।
1 मार्च को गुरूद्वारा साहिब में विशाल समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की खुशहाली व सुख स्मृद्धि की अरदास की जायेगी। इस समागम में खुले दीवान सजाए जाएंगे और भक्ति भावना से भरे श्रद्धालु गुरबाणी का श्रवण करेंगे। गुरूद्वारा साहिब में नियमित रूप से लंगर की सेवा जारी है, जो कि सभी श्रद्धालुओं के लिए खुला है। यह लंगर सेवा का एक अहम हिस्सा है, जो यहां के सेवादारों द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।