– महावीर इंटरनेशनल वीरा सेंटर ने नन्हे पंछी फाउंडेशन के शिक्षकों को किया सम्मानित
हनुमानगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वीरा सेंटर, हनुमानगढ़ द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे पंछी फाउंडेशन के उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जो नि:स्वार्थ भाव से गरीब और वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने समाज में इन शिक्षकों की भूमिका और योगदान की सराहना की।
समारोह में वीरा सेंटर की अध्यक्ष कंचन गुप्ता, प्रोजेक्ट इंचार्ज पायल छाबड़ा, कोमल मुरजानी, विनीता बैद, साक्षी बैद, सहिस्ता, देविका कोठारी, मंजुला गर्ग, मीना गर्ग, मोनिका जोशी, रितिका छाबड़ा, अविशी छाबड़ा, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष गौरव जैन और दीपक जैन ने नन्हे पंछी फाउंडेशन के शिक्षक वीना गर्ग, सोनम सिंगला, रीटा सारडा, माया वर्मा, अलीशा, महिमा अग्रवाल, रिया खदरिया, अक्षित जुनेजा, मुकेश सहित सभी सक्रिय शिक्षकों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से उन्हें सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए।
वीरा सेंटर की अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने कहा कि नन्हे पंछी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज में शिक्षा के प्रसार और गरीब तबके के बच्चों के जीवन को संवारने की दिशा में एक अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों का प्रयास न केवल बच्चों के भविष्य को उज्जवल बना रहा है बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण भी तैयार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक दिवस का महत्व तभी सार्थक होता है, जब हम उन शिक्षकों को भी सम्मान दें, जो बिना किसी स्वार्थ के अपने कर्तव्य को निभाते हैं। गरीब और जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना ही सच्ची गुरुदक्षिणा है।
महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भी इन शिक्षकों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। शिक्षकों का त्याग और सेवा भाव ही उन्हें समाज का वास्तविक आदर्श बनाता है।
समारोह के अंत में नन्हे पंछी फाउंडेशन की टीम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह बच्चों के लिए कार्य करती रहेंगी और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास जारी रखेंगी।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































