हनुमानगढ़। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला महासमिति हनुमानगढ़ की जिला अध्यक्ष चंद्रभान ज्याणी के नेतृत्व में हनुमानगढ़ टाउन स्थित पंचायत समिति सहित विभिन्न राजकीय कार्यालयों में 12 जनवरी 2026 की चेतावनी महारैली हेतु कर्मचारियों के बीच संपर्क अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की संवादहीनता और संवेदनहीनता के चलते महासंघ सात संकल्प को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हुआ है। कर्मचारी अपने आक्रोश का इजहार 12 जनवरी को जयपुर की सड़कों पर करेंगे। सात संकल्पों की सिद्धि तक महासंघ संघर्ष करेगा। इसके लिए राजस्थान के गांव गांव ढाणी ढाणी में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महारैली में कर्मचारियों के साथ साथ आम जनता की भी भागीदारी रहेगी।
जिला मंत्री राम निवास ने कर्मचारियों के समक्ष महासंघ के संकल्प दोहराते हुए कहा कि सरकार जनता व कर्मचारियों के बीच खाई पैदा कर रही है। कर्मचारियों को उनके मूल कार्य को करने से वंचित किया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों पर लगातार अलग अलग तरह के काम थोपे जा रहे हैं। पिछले कई महीनों से कर्मचारी बिना किसी अवकाश के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान सहित अलग-अलग शिविरों में अपनी उपस्थिति देने के कारण सरकार से निराश हैं। उन्होंने निराशा एवं संवादहीनता की स्थिति को तोड़ने के लिए 12 जनवरी को बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचने की अपील की। सम्पर्क अभियान में इंद्रजीत शर्मा जिला अध्यक्ष मंत्रालयिक कर्मचारी संध व ग्राम विकास अधिकारी नरेश कुमार ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी अमरजीत सिंह, राजकुमार बंसल, जयप्रकाश पारीक, छोटेलाल, आनंदकुमार, रजनीश कुमार श्री अशोक शर्मा व अन्य अधिकारियों – कर्मचारियों ने भाग लिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































