जेईई में शानदार परिणाम, अभिभावक बोले – कॉन्सेप्ट हनुमानगढ़ जिले का गौरव

76

– मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, अगली बार 100 परसेंटाइल का लक्ष्य
हनुमानगढ़। शहर के कॉन्सेप्ट हनुमानगढ़ ने इस वर्ष जेईई परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा जगत में अपनी साख मजबूत की है। संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार परसेंटाइल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। सफलता पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्थान के प्रध्युमन बंसल ने 99.68, हरसमन सिधू ने 99.51, अरिहंत गोदारा ने 99.21, आयुब जैन ने 99.03, दक्ष कर्मचन्दानी ने 98.69, गौरव जागिड ने 98.30, उज्जवल ने 97.58, तनिव जिंदल ने 97.13, जयंत ने 96.96, जशन ने 96.36, युक्ता ने 95.98, प्रतिभा ने 95.77, ज्योति ने 95.57 तथा हार्दिक ने 95 परसेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सेंटर हेड ललित भटेजा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगली बार कॉन्सेप्ट हनुमानगढ़ 100 परसेंटाइल परिणाम देकर जिले को नई पहचान दिलाएगा।
एकेडमिक हेड श्रवण यादव ने कहा कि संस्थान में नियमित टेस्ट, विश्लेषण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की व्यवस्था के कारण विद्यार्थी अपनी कमियों को समय रहते सुधार पाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
मैनेजिंग हेड सतनाम खोसा ने कहा कि कॉन्सेप्ट का उद्देश्य केवल परिणाम देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मजबूत बुनियाद तैयार करना है। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ में रहकर भी राष्ट्रीय स्तर की तैयारी संभव है और संस्थान इसी दिशा में कार्य कर रहा है।
अभिभावकों ने कहा कि कॉन्सेप्ट हनुमानगढ़ जिले का गौरव है। अब बच्चों को सीकर या कोटा भेजने की आवश्यकता नहीं है। यहां पर बच्चों की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर अभिभावकों को दी जाती है, जिससे वे अपने सामने ही बच्चों की तैयारी पर नजर रख सकते हैं।
इस अवसर पर स्टाफ सदस्य पूनम कुमावत, लोकेश नामदेव, विशाल सहारण, रामरतन, नीतू भटेजा, हिमांशु वधवा, जगमीत सिंह, अमीन हसन, पवन परिहार, सुभाष, रोहित, अजीत सिंह, राज, रेणु, रमेश, सहदेव, सुरेन्द्र, चरणजीत सिंह, प्रवीण, सहदेव एवं लोकेश गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने नाच गाकर जश्न मनाया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।