शादी की सालगिरह व जन्मदिन पर परिवारों ने की गौ माता की पूजा, समाजहित का दिया संदेश

128

हनुमानगढ़ टाउन की बरकत कॉलोनी स्थित फाटक गौशाला में आज दो मांगलिक कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुए। इस पावन अवसर पर एक ओर गर्ग परिवार के अंकुर गर्ग एवं रुचि गर्ग ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई, वहीं दूसरी ओर नलिन एवं नलिनी ने परिवारजनों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दोनों परिवारों द्वारा गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। तिलक, आरती और मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम को धार्मिक स्वरूप प्रदान किया गया। इसके पश्चात फाटक गौशाला स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में भी सभी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना व आरती की तथा सांवलिया सेठ को केक का भोग अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंत्रोच्चार और भक्ति भाव से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर अवनीत महेंसरिया (दुबई) ने भी अपने जन्मदिन पर दुबई से गोवंश सेवा हेतु गौशाला को एक दिन के खर्च का दान प्रदान कर गौ सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।फाटक गौशाला के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला में दुर्घटनाग्रस्त, बेसहारा एवं बीमार गोवंश का इलाज जनसहयोग से किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब अनेक गौ भक्त अपनी शादी की सालगिरह, जन्मदिन एवं अन्य मांगलिक अवसर गौ माता के चरणों में मनाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। यह परंपरा निरंतर बढ़ रही है और समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है। कार्यक्रम में कोमल गर्ग, कुशाग्र, मीरा देवी, रीटा चावला, रवि पारिक, सरल गर्ग, मनीषा, कृष्ण अग्रवाल, कैन्हया लाल, अलका कंदोई, राधव, भावना स्वामी, अनु, संगीता, दीपांशु, माधव, हेमा, मलकीत कौर, अनिता, ललित, कविता सहित बड़ी संख्या में परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ सेवा एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।