पंचायत समिति प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों का कार्यकाल पूर्ण होने पर विदाई समारोह आयोजित

113

-पंचायत समिति कर्मचारियों द्वारा रखा गया अभिनंदन कार्यक्रम
हनुमानगढ़ पंचायत समिति हनुमानगढ़ में दिसंबर 2020 के चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य गानों का आज कार्यकाल पूर्ण हो गया। इसके उपलक्ष्य में पंचायत समिति के कर्मचारियों द्वारा समस्त जनप्रतिनिधि कानों का अभिनंदन एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान इंद्रा देवी जाखड़ ने की। पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, प्रशासक अमर सिंह, रामेश्वर लाल, गुरमीत सिंह चंदड़ा एवं विकास अधिकारी राजीव यादव ने मंच सांझा किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में समस्त पंचायत समिति सदस्य गणों का पगड़ी पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। वक्ता के रूप में सर्वप्रथम कर्मचारी नेता नीपेन शर्मा ने 5 साल के कार्यकाल पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के रूप में सभी ने अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु बुनियादी सुविधाओं को सुधार करने एवं अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए क्षेत्र की आवाज बनाकर शासन से समन्वय स्थापित कर जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जन सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। सभी सदस्यों का कार्यकाल न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करता है बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा में एक स्थाई और प्रेरणादायक योगदान के लिए भी प्रेरित करता है। राजीव यादव विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण विकास कोई एक योजना नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, और पंचायत समिति उसकी पहली कार्यशाला होती है। इसी भूमिका में पंचायत समिति प्रधान श्रीमती इंदिरा दयाराम जाखड़, पंचायत समिति सदस्यगण ने अपना कार्यकाल पूरा किया है। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन अपनी समझ और क्षमता के अनुसार किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।