अटल भू-जल योजना की अनुदान राशि नहीं मिलने से किसानों में रोष

80

– भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने चेतायाकृपेनल्टी सहित भुगतान नहीं हुआ तो 6 फरवरी को उग्र प्रदर्शन
हनुमानगढ़। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक जंक्शन स्थित किसान विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष रेशम सिंह माणुका ने अटल भू-जल योजना के अंतर्गत निर्मित सिंचाई डिग्गियों की अनुदान राशि अब तक किसानों के खातों में जमा नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे किसानों के साथ खुला अन्याय और धोखाधड़ी करार दिया।
जिलाध्यक्ष माणुका ने बताया कि पिछले वर्ष फरवरी-मार्च माह में प्रशासन द्वारा किसानों पर दबाव बनाकर खेतों में सिंचाई के लिए डिग्गियों का निर्माण करवाया गया था। किसानों ने सरकार की योजना पर भरोसा करते हुए समय पर कार्य पूर्ण किया, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अनुदानित राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे किसान गंभीर आर्थिक संकट में फंस गए हैं।
किसानों ने बताया कि डिग्गी निर्माण के दौरान उन्हें अपनी खड़ी फसलों को नष्ट करना पड़ा। डिग्गी खुदाई से निकली मिट्टी को खेतों में डालने के कारण लगभग दो-दो बीघा तक की फसल खराब हो गई। इससे प्रति किसान करीब 70 हजार से एक लाख रुपये तक का नुकसान हुआ। किसानों ने यह नुकसान सहन कर लिया, लेकिन अनुदान राशि नहीं मिलना उनके साथ बड़ा धोखा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।