भारत माला सड़क से किसानों का रास्ता बंद, कलेक्टर को ज्ञापनsu

170

-अनुबंध के बावजूद आवागमन नहीं, आंदोलन की चेतावनी
हनुमानगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 754 (वर्तमान 754-ए) अमृतसर-जामनगर भारतमाला परियोजना के अंतर्गत संगरियादृरासीसर खंड में किसानों के आवागमन मार्ग बंद होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस समस्या को लेकर तहसील हनुमानगढ़ के चक नंबर 1 सी.एस. एवं तहसील पीलीबंगा के चक नंबर 2 सी.एस. के काश्तकारों एवं कृषकों ने जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 754-ए एवं उससे संबंधित रेस्ट एरिया के निर्माण से पूर्व उनके खेतों एवं ढाणियों तक पहुंचने के लिए जाखड़ांवाली-चौहिलांवाली मुख्य सड़क से विधिवत स्वीकृत रास्ता उपलब्ध था। लेकिन भारतमाला परियोजना के तहत सड़क और रेस्ट एरिया के निर्माण के बाद यह रास्ता पूरी तरह समाप्त हो गया, जिससे किसानों का खेतों तक आवागमन अवरुद्ध हो गया है।
किसानों ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक द्वारा 8 दिसंबर 2025 को किए गए ईकरारनामे में यह स्पष्ट प्रावधान किया गया था कि यदि पूर्व स्वीकृत रास्ता समाप्त होता है, तो खेतों तक आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा। इस अनुबंध के अनुसार चक नंबर 1 सी.एस. के मुरबा नंबर 10 तथा चक नंबर 2 सी.एस. के मुरबा नंबर 23 व 24 के माध्यम से रास्ता दिया जाना था, ताकि भारतमाला सड़क एवं रेस्ट एरिया के दोनों ओर से किसानों का आवागमन सुचारु बना रहे।
ज्ञापन में कहा गया कि व्यवहारिक रूप से चौहिलांवालीदृजाखड़ांवाली रोड से इन मुरबों के माध्यम से दिया जाने वाला कच्चा रास्ता वर्तमान में बाधित कर दिया गया है। इसके कारण किसान न तो अपने खेतों में समय पर कृषि कार्य कर पा रहे हैं और न ही उनकी ढाणियों तक आवाजाही संभव हो पा रही है। इससे खेती, सिंचाई, फसल प्रबंधन और किसानों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।