किशनपुरा दिखनादा में चोरियों से दहशत, ग्रामीणों ने दिया पुलिस को ज्ञापन

236

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन : ग्रामीण
हनुमानगढ़। निकटवर्ती गांव किशनपुरा दिखनादा में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इसी सिलसिले में आज ग्रामीणों ने टाउन थाना पुलिस थाने में डीवाईएसपी मीनाक्षी चौधरी को ज्ञापन सौंपकर चोरियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल प्रेम राज नायक ने बताया कि दिनांक 4 सितम्बर 2025 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी की घटना हुई, जिसमें लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। इसके बाद 13 सितम्बर 2025 की रात्रि को बाबा रामदेव मंदिर में चोरी हुई, जहां चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र से 35 से 40 हजार रुपये नगद, करीब 500 ग्राम चांदी का छत्र तथा चांदी व पीतल की मूर्तियां चोरी कर लीं। इसी रात गांव के समीप स्थित गुरुघर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, जहां से काफी सामान गायब हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार वारदातों के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। हर सप्ताह हो रही बड़ी-बड़ी चोरियों से पूरे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की गई, तो उन्हें बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से पुलिस प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर जसकरण सिंह सोहल, प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल प्रेम राज नायक, गुरप्रीत सिंह, गणेश राज, पवन शर्मा, संदीप, भगत, संजय, सेवक सिंह, भीमसेन, नरेंद्र, गोपी राम, मागीलाल, सुभाष चंद्र, दर्शन, कृष्ण, लेखराम, जगसीर, मैनपाल, मनीराम, हंसराज, राय सिंह, चानन राम, विकर सिंह, सहीराम, अनिल, भागीरथ, सुरेंद्र, सोहनलाल, इंद्राज, जगदीश दर्शन रॉयल, रामकुमार चारण, साहब राम नाई,धर्मपाल ,जसकरण, लेखराम रॉयल,काशीराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।