कामगार कांग्रेस के नेतृत्व में पूर्व मंत्री राम सिंह राव व तरुण विजय का स्वागत

82

– जनविरोधी नीतियों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना
हनुमानगढ़।
 शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री राम सिंह राव एवं डीसीसी जिला उपाध्यक्ष तरुण विजय का कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामस्वरूप भाटी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। माल्यार्पण व साफा पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम सिंह राव ने अपने संबोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारों की जनविरोधी योजनाओं से आमजन त्रस्त है। भाजपा सरकारों ने केवल पुरानी योजनाओं के नाम बदलने और जनहितकारी योजनाओं में कटौती करने का काम किया है, जिससे जनता को राहत मिलने के बजाय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राम सिंह राव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आम लोगों को कई राहतें दी गई थीं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले हर परिवार को फ्री बिजली योजना का लाभ मिलता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उस योजना को तोड़-मरोड़ कर बंद कर दिया। इससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें जनता को राहत देने के बजाय कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई हैं।
डीसीसी जिला उपाध्यक्ष तरुण विजय ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और योजनाओं में कटौती से आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।