महिलाओं को ब्यूटी एण्ड हेयर एक्सपर्ट बनाने हेतु निशुल्क कार्यशाला आयोजित

132

हनुमानगढ़। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से रिद्धि सिद्धि सेवा संस्था की ओर से टाउन कार्यालय में एक दिवसीय निशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर ब्यूटी व हेयर एक्सपर्ट बनने की बारीकियां सीखीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यशाला में मास्टर ट्रैनर के रूप में प्रसिद्ध हेयर एक्सपर्ट पंकज जिंदल मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागी महिलाओं को हेयर संबंधी समस्याओं व उनके समाधान की जानकारी दी। उन्होंने बालों को स्वस्थ, मुलायम (समूथ) और शाइनिंग बनाने के लिए नवीनतम तकनीकों और घरेलू उपायों के साथ-साथ आधुनिक ट्रीटमेंट्स की जानकारी विस्तार से दी। महिलाओं को प्रैक्टिकल डेमो देकर भी समझाया गया कि किस प्रकार बालों की देखभाल सही तरीके से की जाए और ग्राहक संतुष्टि के साथ पेशेवर स्तर पर इस क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है।
संस्था निदेशक आशीष बजाज ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। आज के समय में ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती रहेगी ताकि अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।