28 फरवरी से विशेषज्ञ करेंगे नई तकनीक और जीवनशैली में बदलाव पर चर्चा

95

हनुमानगढ़। रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया राजस्थान चौप्टर का 13वां वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन आरएसएसडीआई-26 का आयोजन 28 फरवरी से होगा।
रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) राजस्थान चौप्टर का 13वां वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन आरएसएसडीआई-26 का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के राजवी पैलेस में होगा।
डॉ. पारस जैन ने बुधवार को बताया कि इस सम्मेलन में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ चिकित्सक, डायबिटोलॉजिस्ट और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। दो दिवसीय आयोजन के दौरान वैज्ञानिक सत्र, व्याख्यान, पैनल चर्चा और केस स्टडी प्रस्तुत की जाएंगी। इसमें नई दवाओं, आधुनिक उपचार पद्धतियों और जीवनशैली में बदलाव पर विशेष चर्चा होगी।
डॉ. बृजेश गौड़ ने बताया कि भारत तेजी से श्डायबिटीज कैपिटल ऑफ द वर्ल्डश् बनता जा रहा है। देश में लगभग 20 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप में मधुमेह से प्रभावित हैं, जबकि चंडीगढ़ जैसे शहरों में यह आंकड़ा 36 प्रतिशत से भी अधिक है। ऐसे में इस तरह के सम्मेलनों की आवश्यकता और बढ़ जाती है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एसएस गेट ने जानकारी दी कि यह सम्मेलन केवल डॉक्टरों तक सीमित नहीं रहेगा। आमजन में भी मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मरीजों और डॉक्टरों के बीच संवाद के सत्र भी आयोजित होंगे, जिससे लोग सीधे विशेषज्ञों से अपनी शंकाओं का समाधान कर सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।