महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय को दिया फर्नीचर

130

महक गर्ग ने कहा-सुविधाएं मजबूत होंगी तो शिक्षा का स्तर भी होगा बेहतर
हनुमानगढ़। 
सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए लॉयंस क्लब जोन चेयरपर्सन महक गर्ग ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मुखर्जी नगर में छात्रों के लिए नई सुविधाओं का संबल प्रदान किया। क्लब की जोन चेयरपर्सन महक गर्ग द्वारा अपने निजी खर्च से विद्यालय को फर्नीचर भेंट किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षा सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान महक गर्ग ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को मजबूती तब मिलती है जब बच्चों को अनुकूल माहौल व पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से लॉयंस क्लब की ओर से स्कूल में जरूरी फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है, ताकि विद्यार्थी आरामदायक और बेहतर परिवेश में अध्ययन कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सदैव शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए तत्पर रहता है और भविष्य में भी ऐसी पहलों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
फर्नीचर वितरण कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी काशीराम, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपक मिड्‍ढा, समाजसेवी राजेश दादरी तथा स्कूल प्रिंसिपल दीपक बारोटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में संसाधनों का अभाव बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है, ऐसे में समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विद्यालय प्रिंसिपल दीपक बारोटिया ने कहा कि समाजसेवी महक गर्ग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि महक गर्ग द्वारा भेंट किए गए फर्नीचर जिनमें टेबल, बेंच तथा अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है, से छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी। विद्यालय प्रशासन ने यह भी बताया कि इससे कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था सुधरेगी और बच्चों की एकाग्रता तथा सीखने की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।