सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता से बच्चों में जगी बौद्धिक जिज्ञासा

143

– रा.उ.मा.वि. मानकसर में नवाचार के रूप में हुआ आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान
हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानकसर में मेगा पी.एच.एम.के. अवार पर बच्चों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने तथा उनकी बौद्धिक क्षमता को प्रखर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार तथा शिक्षिका श्रीमती ज्योति के निर्देशन में नवाचार के रूप में आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया और पाँच दलों— पृथ्वी, अग्नि, वायु, जल एवं आकाश—का गठन किया गया। जूनियर वर्ग में अग्नि दल से शहर बानो, शाईना, घोसिया खातम तथा सहजकौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में वायु दल की ज्योति, नीलकमल और शहर बानो ने अपने ज्ञान का परिचय देते हुए पहला स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सीबीईओ संगरिया श्रीमती सीमा भत्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे इस नवाचार को सराहनीय कदम बताया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।