गोंडा (Gonda )में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें अमर किशोर कश्यप महिला को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वह महिला का हाथ पकड़े हुए हैं। साथ ही, महिला के साथ थर्ड फ्लोर पर चले जाते हैं।
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने अमर किशोर को नोटिस जारी किया। उन्होंने 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमर किशोर ने मीडिया में बयान दिया है कि महिला की तबीयत खराब थी। मैंने उसे सहारा दिया, ताकि वह गिर न जाए। मेरी छवि धूमिल करने की साजिश के तहत वीडियो वायरल किया गया।
अब अगर किसी को सहारा देना जुर्म है तो हम कुछ नहीं कह सकते। वीडियो में कोई अश्लील हरकत नहीं है। इसे केवल मेरी छवि धूमिल करने की साजिश के तहत वायरल किया जा रहा। पार्टी जो निर्णय लेगी, उसका पालन करूंगा।
गोंडा के BJP जिलाध्यक्ष का ये Video भी देखिए…
अध्यक्ष जी रात के 9.35 बजे खुद दफ्तर का गेट खोलते हैं। फिर गाड़ी अंदर घुसाते हैं। उन्हें देखते ही 2 लोग आ जाते हैं। जिलाध्यक्ष जी पहले उनको बाहर भेजते हैं। फिर दफ्तर के अंदर जाकर माहौल चेक करके आते हैं। सब OK होने पर महिला “मरीज”… https://t.co/4MX6JDsi6h pic.twitter.com/KeHtm20Ee2
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 25, 2025
वीडियो में क्या नजर आया?
वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। वह महिला को गले लगाते दिख रहे हैं। महिला पहले सीढ़ियों से दूसरे फ्लोर तक पहुंचती है। कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष भी पहुंच जाते हैं। जैसे ही महिला तीसरे फ्लोर की ओर बढ़ती है।
ये भी पढ़ें: Baban Singh Raghuvanshi Video: BJP नेता बब्बन सिंह रघुवंशी की अश्लील वीडियो हुई वायरल, देखें VIDEO
अमर किशोर उसके पीछे जाकर उसका हाथ पकड़ लेते हैं। इसके बाद दोनों तीसरे फ्लोर की ओर चले जाते हैं। वीडियो में अमर किशोर कार्यालय का गेट खोलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ परिसर में एंट्री करते हैं। गाड़ी में बैठी महिला कार्यकर्ता को वह अंदर आने का इशारा करते हैं। महिला आगे बढ़ती है। उनके पीछे-पीछे अमर किशोर कश्यप भी कार्यालय के अंदर चले जाते हैं। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता सर्वेश्वर तिवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से इस पूरे मामले की शिकायत की।
ये भी पढ़ें: 6 घंटे में 583 मर्दों के साथ लिया सेक्स चैलेंज, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया! देखें VIDEO
मैं कोई बच्ची नहीं हूं, दो बच्चों की मां हूं
महिला ने बताया वह करीब 3 साल से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। महिला के मुताबिक, यह वीडियो 12 अप्रैल की रात का है। जब वह लखनऊ से लौट रही थी। उनकी तबीयत खराब थी और चक्कर आ रहे थे। मैंने भाजपा जिलाध्यक्ष को फोन कर मदद मांगी। वे रेलवे स्टेशन से मुझे रिसीव कर पार्टी कार्यालय लेकर आए। जब मैं सीढ़ियां चढ़ रही थी, तो मेरी हील वाली सैंडल की वजह से पैर फिसल गया। मैं गिरने वाली थी। तभी पीछे चल रहे जिलाध्यक्ष ने मुझे गिरने से बचाया।
गोंडा के BJP जिलाध्यक्ष संग दिखी महिला सामने आई –
‘मैं लखनऊ से लौटी थी। मेरी तबियत खराब थी। जिलाध्यक्ष जी ने आराम करने के लिए मुझे BJP ऑफिस पर छोड़ दिया। मैंने हील सैंडल पहने हुए थे। सीढ़ियां चढ़ते वक्त मुझे चक्कर आ गए। उन्होंने मुझे गिरने से बचाया। वो पिता तुल्य हैं’ https://t.co/WwoA85RzEA pic.twitter.com/rvFPO7Xbjj
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 26, 2025
वीडियो को गलत तरीके से दिखाकर उन्हें और भाजपा नेता को बदनाम किया जा रहा। महिला ने कहा- मैं कोई बच्ची नहीं हूं, दो बच्चों की मां हूं। न तो कोई मुझे बहका सकता है और न ही फुसला सकता है। अमर किशोर कश्यप मेरे लिए बड़े भाई/ पिता जैसे हैं। हमारे परिवारों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। अगर उन्होंने मेरी मदद की तो इसमें गलत क्या है।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
महिला ने कहा- उन्होंने थाने में शिकायत दी है। अगर अफवाहें नहीं थमीं तो वे मानहानि का दावा करेंगी। महिला आयोग का रुख भी करेंगी। यह एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश है। कुछ लोग हमें बदनाम कर रहे हैं। मैं पिछले साढ़े तीन साल से भाजपा जिलाध्यक्ष को जानती हूं, उन्होंने हमेशा मर्यादा में रहकर व्यवहार किया है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।