हनुमानगढ़ टाउन में स्वर्णकार सभा समिति एवं मराठा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष 35वां श्री गणेश महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सोनी मार्केट में मनाया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायं आरती के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। आज पांचवे दिन की पूजा-अर्चना विनोद कुमार धोलिपाल सपुत्र बलराम सोनी धोलिपाल एवं रिशु सोनी परिवार द्वारा संपन्न करवाई गई। इस अवसर पर पंडित राकेश पांडे और मुकेश पांडे ने विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ गणपति बप्पा की पूजा करवाई।
पूजा एवं आरती में मनमोहन सोनी सहित स्वर्णकार सभा समिति, मराठा मंडल एवं अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समिति अध्यक्ष मुरलीधर सोनी ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भक्ति माहौल में विशेष पूजा एवं आरती आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गणेश भक्ति का लाभ उठाने का आग्रह किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































