हनुमानगढ़, 12 अक्टूबर। श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक, हनुमानगढ़ में रविवार, 12 अक्टूबर को भव्य फैशन और स्टाइल प्रदर्शनी “इैलीजेन्स” का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर समाजसेविका सुमन चावला, अनुपमा विजय और पार्षद अंजू जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
संस्थान के शैक्षणिक निदेशक आनंद जैन ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कौशल और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “इैलीजेन्स” प्रदर्शनी न केवल विद्यार्थियों के लिए अपने कार्यों को प्रदर्शित करने का अवसर है, बल्कि यह फैशन जगत में उनकी पहचान बनाने का माध्यम भी है।
प्रदर्शनी को भव्यता और विविधता देने के लिए शहर के प्रतिष्ठित बुटीक एवं डिजाइन स्टूडियो ने भी भागीदारी की। इनमें सादगी वीमेन वियर, राजनावाबी, आशु गणपति . रीत गीत क्रिएशन, किरत बुटीक, पश्मीना बुटीक, गुरु नानक बुटीक, ड्रीम फैशन और रीज बुटीक प्रमुख हैं। इन बुटीक ने नवीनतम फैशन डिज़ाइनों, महिलाओं और बच्चों के परिधानों की आकर्षक रेंज प्रदर्शित की। साथ ही, दीपावली की सजावट, हस्तनिर्मित वस्तुएँ और सजावटी सामग्रियाँ भी प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षणों में निःशुल्क प्रवेश, रचनात्मक डिज़ाइन संग्रह, सुंदर परिधानों और ज्वेलरी की बिक्री किफायती दामों में उपलब्ध होना शामिल है। यह आयोजन युवा डिजाइनरों की रचनात्मकता और उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक सार्थक प्रयास है, जहाँ उन्हें अपने कौशल और दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने का मंच मिला।
आगंतुकों के लिए मनोरंजन और फन जोन का भी विशेष आकर्षण रहा। बच्चों के लिए ट्रैम्पोलाईन, शूटिंग गेम, सेपस और सेल्फी प्वाईट जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ रखी गईं, जिनमें सभी को निशुल्क भागीदारी का अवसर मिला। खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार भी प्रदान किए गए। वहीं, महिलाओं के लिए डांस, म्यूज़िक और रचनात्मक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें भाग लेने वालों को आकर्षक उपहार और स्मृति चिन्ह दिए गए।
प्रदर्शनी में स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी। महेश चाट द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स पर बच्चों और बड़ों के लिए बर्गर और आलू टिक्की जैसे व्यंजन परोसे गए। स्वच्छ और खुशनुमा वातावरण में तैयार किए गए इन व्यंजनों ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया। लोगों ने कहा कि यह अनुभव न केवल स्वादिष्ट बल्कि “पैसे वसूल” भी रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































