पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया गुरुद्वारा सिंह सभा

236

– 20 सदस्यीय कमेटी का गठन, जरूरत का आकलन कर सहयोग जुटाने का लिया संकल्प
हनुमानगढ़। पंजाब में आई बाढ़ की विभीषिका ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है। इस आपदा की घड़ी में हनुमानगढ़ की धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भी सहायता के लिए आगे आ रही हैं। इसी क्रम में गुरुद्वारा सिंह सभा की एक विशेष बैठक जंक्शन स्थित गुरुद्वारा साहब में अध्यक्ष नक्षत्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य मुद्दा बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद हेतु राहत सामग्री एकत्रित करना और उसे ज़रूरतमंदों तक पहुँचाना रहा।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए और विस्तार से चर्चा की गई कि राहत कार्य किस प्रकार प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक 20 सदस्यीय विशेष कमेटी का गठन किया जाए, जो पंजाब के विभिन्न जिलों में जाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों की स्थिति का आकलन करेगी। इस आकलन के आधार पर ही सहयोग सामग्री जैसे भोजन, कपड़े, दवाइयां, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान वितरित किया जाएगा।
गठित की गई कमेटी में क्षेत्र के सक्रिय सामाजिक सगठनों व समाजसेवी सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें लखबीर सिंह गुरुसर, काका सिंह रोडीकपूरा, रेशम सिंह मानुका, हरपाल सिंह हिरणवाली, अमृतपाल सिंह चिश्तिया, दिलबाग सिंह रामसरा नारायण, बलविंदर सिंह गुरुसर, संदीप कंग गुरुसर, मनदीप सिंह मान लीलावाली, रसविद्र सिंह ज्वाला वाला, गुरपाल सिंह चंदडा, मनदीप सिंह, रणजोध सिंह, गुरतेज सिंह, रणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, हरमंदर सिंह गाहडू, काले खान नवा, कश्मीरा सिंह हनुमानगढ़, हरजिंदर सिंह बहलोलनगर, करमजीत सिंह ज्वाला वाला, लखबीर सिंह सतीपुरा और रविंद्र सिंह पूर्व सरपंच का नाम प्रमुख है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।