सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हनुमानगढ़ टाउन में हुआ हेलमेट वितरण

148

श्री अरोड़वंश सभा ने यातायात पुलिस को भेंट किए हेलमेट
हनुमानगढ़।  टाउन के यातायात पुलिस थाना में आज सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अरोड़वंश सभा द्वारा यातायात पुलिस थाना को हेलमेट भेंट किए गए। अभियान का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हेलमेट पहनने की आदत को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर, वृत पुलिस निरीक्षक मीनाक्षी चौधरी, यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा तथा श्री अरोड़वंश सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा की ओर से सचिव सतीश छाबड़ा ने बताया कि संगठन द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग स्वरूप हेलमेट प्रदान किए गए हैं ताकि आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने श्री अरोड़वंश सभा के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष रामलुभाया तिंना, सचिव सतीश छाबड़ा, कोषाध्यक्ष कृष्णा मदान, सहसचिव सुभाष जुनेजा भोली, प्रचार मंत्री सुरेंद्र कठपाल काका, पूर्व अध्यक्ष सतीश कटारिया, अनिल धूड़िया, कश्मीरी लाल छाबड़ा, विनोद छाबड़ा, विकास डोडा (विक्की) , नरेंद्र सिंह मिड्ढा, हरिओम बठला सहित अरोड़वंश सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह कार्यक्रम हनुमानगढ़ टाउन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ, जिससे लोगों में हेलमेट पहनने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।