हनुमानगढ़ बार संघ चुनाव सम्पन्न: रोहित खींची बने अध्यक्ष*

147
*- मतदान एवं मतगणना शांतिपूर्वक पूरी, सभी विजेताओं ने ली गोपनीयता की शपथ*
हनुमानगढ़। बार संघ चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रीतपाल सिंह तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट रामकुमार सहारण, विमल कीर्ति बिश्नोई, आशीष भीड़ासरा एवं शालू रानी की निगरानी में मतदान एवं मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। सुबह से ही बार परिसर में अधिवक्ताओं की भीड़ देखने को मिली और मतदान के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।
अध्यक्ष पद पर हुए कड़े मुकाबले में रोहित खींची ने जीत हासिल की। प्रारंभिक मतगणना में रोहित खींची को 150, जितेंद्र सारस्वत को 145 और भगवान दास रोहिल्ला को 135 मत प्राप्त हुए। महज 5 मतों के अंतर के कारण 5 टेंडर वोट खोले गए, जिनके खुलने के बाद अंतिम परिणाम में रोहित खींची को कुल 153 मत मिले। वहीं जितेंद्र सारस्वत 146 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और भगवान दास रोहिल्ला को 136 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर 7 मतों से रोहित खिच्ची विजेता रहे।
उपाध्यक्ष पद पर गुरदेव सिंह थिंद ने अपने प्रतिद्वंद्वी बृजमोहन बिश्नोई को मात देते हुए स्पष्ट बहुमत से विजय हासिल की। गुरदेव सिंह थिंद को 230 मत मिले, जबकि बृजमोहन बिश्नोई को 203 मत प्राप्त हुए। अधिवक्ताओं के अनुसार उपाध्यक्ष पद गुरदेव सिंह  27 मतों से जीते।
 सचिव पद पर हेमराज वाधवा ने बड़ी बढ़त के साथ विजय दर्ज की। हेमराज वाधवा को 228 मत प्राप्त हुए, जबकि नवदीप कड़वासरा को 155 मत मिले। हेमराज 73 मतों से जीते। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर मोहित भाम्भू 100 मतों से जीत हासिल की। देवेंद्र 206 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मोहित को 306 मत प्राप्त हुए। ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।