– सुशील खोजोटिया अध्यक्ष, डॉ. सुमित कुक्कड़ सचिव एवं देवकरण कोषाध्यक्ष निर्वाचित
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिला टेप बॉल संघ की बैठक आज प्रेम नगर में ललित जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में टेप बॉल क्रिकेट को संगठित और व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने, नियमित प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी सदस्यों ने एकमत होकर पदाधिकारियों के नामों का अनुमोदन किया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सुशील खोजोटिया को चुना गया, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी डॉ. सुमित कुक्कड़ को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में देवकरण को नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अमित अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील खोजोटिया ने कहा कि संघ का उद्देश्य जिले में टेप बॉल क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने खिलाड़ियों के हितों की रक्षा और खेल भावना को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। सचिव डॉ. सुमित कुक्कड़ ने बताया कि जल्द ही जिले स्तर पर प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































