हनुमानगढ़। देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर हनुमानगढ़ राष्ट्रीय युवक परिषद द्वारा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए एक विशेष गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित अबोहर बाईपास पर स्थित गौशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान परिषद की ओर से गोवंश के लिए 11 क्विंटल हरा चारा तथा गुड़ की चार पीटियां भेंट स्वरूप दी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिछपाल चारण (अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग), श्रीमती सुनीता भाटी (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी) तथा ओम ईश्वर बठला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने की। इस अवसर पर डबली राठान के नायब तहसीलदार रणवीर को उनके सराहनीय कार्य के लिए परिषद द्वारा स्मृति चिन्ह और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पंडित गिरिराज शर्मा को भी रावण का किरदार निभाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गिरिराज शर्मा, किशोरी जी और वीरेंद्र जैन ने मनमोहक भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस मौके पर राकेश त्यागी, राम गोपाल सेन, महेंद्र स्वामी, हनुमान सिंह शेखावत, दीक्षा शेखावत, गणेश स्वामी (राष्ट्रीय युवा परिषद नोहर अध्यक्ष), कीर्ति सेठी, मदन बागड़ी, पवन सोनी, शिव प्रकाश जाखड़, कुरडा राम, रामलाल कावलिया, रवि भटनागर, दिनेश शर्मा, नारायण अग्रवाल, सचिन वॉट्स और मितेश स्वामी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक एकता का संदेश देना था, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा और आगे भी ऐसे आयोजनों में सहयोग देने का संकल्प लिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































