बीकानेर में आयोजित प्रथम थंडरबोल्ट शूटिंग चैंपियनशिप में हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

175

– जसविंदर सिंह धालीवाल को आईएसएसएफ में सिल्वर और नगद पुरस्कार
हनुमानगढ़। हाल ही में बीकानेर में आयोजित हुई प्रथम थंडरबोल्ट शूटिंग चैंपियनशिप में हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पूरे भारत से एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें हनुमानगढ़ से भाग लेने वाली मारवाह शूटिंग टीम ने 30 से भी अधिक पदक अपने नाम करते हुए उत्कृष्टता का परिचय दिया।
कोच परमजीत सिंह रेक्स ने बताया कि प्रतियोगिता में आईएसएसएफ कैटेगरी में जसविंदर सिंह धालीवाल ने शानदार निशाना लगाते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया और ₹21,000 का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं एनआर कैटेगरी में कर्तव्यराज सिंह राठौड़ ने चौथा स्थान हासिल करते हुए ₹1,000 का पुरस्कार जीता।
टीम के अन्य खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह और प्रतिभा देखने को मिली। ध्रुव शर्मा ने प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
मोहित लिम्बा ने 3 स्वर्ण और 1 रजत, जय निमिवाल ने 2 स्वर्ण और 3 रजत, मनीष शाक्य ने 2 स्वर्ण, देव विजय ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।