अमावस्या पर गौशाला में हुआ हवन यज्ञ व गौ पूजन

163

बीमार गौवंश की स्वास्थ्य कामना और क्षेत्र की समृद्धि हेतु किया आयोजन
हनुमानगढ़। अमावस्या के शुभ अवसर पर शनिवार को टाउन की फाटक गौशाला, बरकत कॉलोनी हनुमानगढ़ टाउन में आध्यात्मिक व धार्मिक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर हवन यज्ञ, गौ पूजन और गौ आरती का विधिवत आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और गौसेवकों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया। गौशाला अध्यक्ष मुरली अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह सबसे पहले गौसेवकों द्वारा गौशाला की सफाई की गई। इसके पश्चात पंडित प्रकाश शास्त्री के सान्निध्य में मंत्रोच्चारण और वैदिक विधियों से हवन यज्ञ किया गया। हवन के माध्यम से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। साथ ही, बीमार गौवंश के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की गई। हवन के बाद गौमाता की आरती कर पूर्णाहुति दी गई। मुरली अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैए बल्कि समाज में गौसेवा और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास भी है। उन्होंने बताया कि फाटक गौशाला में समय.समय पर ऐसे आयोजन होते रहते हैंए जिससे जनमानस में संस्कार और सेवा भावना का संचार होता है। इस पावन अवसर पर अनेक श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से आनंद सरावगी, मंगतराय, मुरलीधर, सत्यनारायण, महावीर प्रसाद,मनोज सरावगी, दिलीप सारड़ा, टिक्कू, राकेश, सुरेश कुमार, महेश कुमार,पुष्पा, सरोज, सुमन पारीक, सुनयना, रेखा राजपुरोहित, निर्मला, अन्नू, ललिता, सुमित्रा देवी आदि की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर गौमाता की पूजा कर क्षेत्र की उन्नति और कल्याण की कामना की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।