Himachal Weather News:हिमाचल में मॉनसून ने मचाया हाहाकार, 78 लोगों की मौत, जानें कैसे हैं हालात?

524

हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather News) इन दिनों भारी बारिश और भूस्खलनों के कारण गंभीर संकट से जूझ रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर मलबा, टूटी हुई पुलिया, बहते वाहन और लापता लोग — यह सब राज्य को एक आपदा की स्थिति में ला चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई तक बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुई। राज्य में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और इससे हुए सड़क हादसों में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में 269 सड़कें बंद हैं। 7 जुलाई तक मिली जानकारी के अनुसार, शिमला, कांगड़ा, मंडी और चंबा जैसे जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। नदी-नालों के किनारे बसे इलाकों को खाली कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के Big Beautiful बिल से हिलेगा ग्लोबल मार्केट? भारत पर पड़ेंगे ये 3 असर

थुनांग कस्बे का इकलौता बैक तबाह
मंडी में जो तबाही हुई उसका असर थुनांग कस्बे में भी देखा गया और यहां मौजूद इकलौता हिमाचल को-ऑरपरेटिव बैंक भी तबाह हो गया। इस बैंक में रोजाना लोग लाखों रुपये जमा कराए जाते थे, लॉकर में लोगों के गहने रखे हुए थे. दो मंजिला हिमाचल को-ऑपरेटिव बैंक की पहली मंजिल पूरी तरह तबाह हो चुकी है।

सैकड़ों टन मलबे के बीच फंसी इस बिल्डिंग के अंदर करोड़ों रुपए और लाखों के गहने किस हाल में हैं पता नहीं है। नाम न छापने की शर्त पर बैंक के एक कर्मचारी ने बताया कि अंदर कितने पैसे थे इसका अंदाजा लगा पाना फिलहाल मुश्किल है लेकिन लॉकर को कितना नुकसान हुआ है ये मलबा हटने के बाह दी पता चलेगा।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई?
हिमाचल सरकार ने कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश दे दिए हैं। NDRF और SDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है और कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।