हनुमानगढ़। टाउन के भटनेर पैलेस में परनामी महिला मंडल द्वारा होली उत्सव का आयोजन किया गया। प्रीति खादरिया ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली उत्सव फागुन सुदी ग्यारस पर महिलाओं द्वारा बनाया गया । इस उत्सव में महिलाओं ने फूलों से, गुलाल व रंगो की होली इत्र से होली खेली, लक्ष्मी खदरिया ने कहा कि होली उत्सव पर परनामी महिला मंडल भटनेर पैलेस में इकट्ठे होकर उत्सव मनाया, सभी ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी व होली के गीतों पर नृत्य किया, इस मौके पर मंजू खदरिया, ज्योति खदरिया, रतनी खदरिया,सोनल खदरिया, सरुचि खदरिया, सुनीता, निशा,उमा,इन्द्रार,पुजा गुप्ताद, शिल्पा, अंशु, मंजू, ममता, सुमन आदि ने उत्सव को सफल बनाने में सहयोग किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































