Humayun Tomb Collapse: दिल्ली में हुमायूं मकबरा कैंपस में छत गिरी, 6 की मौत कई घायल

474

दिल्ली के हुमायूं मकबरा कैंपस (humayun tomb collapse) में स्थित एक दरगाह की छत गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इन सब को मलबे से निकालकर इलाज के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर में लाया गया था। जहां से इनकी मौत की पुष्टि हुई।

DM ने कहा कि सामने आया है कि ये लोग ASI साइट पर अवैध रूप से रह रहे थे। यह जांच का विषय कि कोई अवैध रूप से कैसे रह रहा था, अगर ये सच है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, पता चल रहा है कि यहां कोई मौलवी साहब रहते हैं, लोग यहां उनके पास ताबीज बनवाने आए थे। अबतक 6 लोगों की मौत हो गई है।

हादसे में कई लोग घायल भी हुए है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत बचाव दल को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। जहां राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। दरअसल दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे के पीछे स्थित पत्तेशाह दरगाह के 2 कमरे गिर गए।

अभी यहां पर NDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। फायर विभाग ने बताया कि यहां पर 5 से 6 लोगों को अभी तक निकाला गया है जिन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 3:45 पर मिली।

ये भी पढ़ें: Fastag Annual Pass: आज से मिलेगा, 3000 रुपए में सालभर के लिए फास्टैग, जानें कैसे काम करेगा?

दरअसल यह हादसा हुमायूं टॉम्ब के पीछे स्थित इलाके में हुई। बताया गया कि हुमायूं टॉम्ब के पीछे एक दरगाह है। जहां यह हादसा हुआ। मलबे में 10-12 लोगों के दबे होने की बात कही गई थी। हादसे के बाद वहां रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। घटनास्थल से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। हथिनीकुंड बैराज से 47,024 क्यूसेक और वजीराबाद से 35,130 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। प्रशासन ने हालात पर कड़ी नजर रखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।