गौसेवा आश्रम में गौ सेवक निवास भवन का लोकार्पण

113

-हवन-यज्ञ के साथ क्षेत्र व गौवंश की सुख-समृद्धि की कामना
हनुमानगढ़। गौसेवा आश्रम, हनुमानगढ़ जंक्शन में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य का आयोजन हुआ। आश्रम परिसर में नवनिर्मित गौ सेवक निवास भवन का लोकार्पण विधायक गणेशराज बंसल द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान नगर परिषद सभापति सुमित रणवां, नगर परिषद आयुक्त सुरेन्द्र यादव, कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव विष्णुदत्त शर्मा, एक्सईएन रामावतार मीणा, आश्रम प्रबंधक भीष्म कौशिक,अश्विनी नारंग, राजीव गर्ग, रविन्द्र अरोड़ा, रवि ओझा सहित बड़ी संख्या में गौसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं गौवंश की खुशहाली की कामना को लेकर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी यजमानों ने आहुति अर्पित की और गौमाता के कल्याण एवं नगर की उन्नति की प्रार्थना की। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, आस्था एवं सेवा भाव से ओत-प्रोत रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।