तत्काल टिकट से लेकर चार्ट अपडेट तक, जानें 1 जुलाई से रेलवे में क्या-क्या होंगे नए बदलाव

इससे पहले भारतीय रेलवे ने 1 मई से वेटिंग टिकट के लिए नए नियम लागू किए थे। इनके अनुसार, वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्रियों को अब स्लीपर या AC कोच में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

837

कल 1 जुलाई 2025 से भारतीय रेलवे (Indian railway) कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। रेलवे के कई फैसलों से आपकी जेब पर असर भी पड़ेगा वहीं राहत भी मिलेगी। रेलवे का सफर करने से पहले जानिए 1 जुलाई से किन बदलावों के बारे में आपका जानना जरूरी है। रेलवे ने एसी, नॉन एसी और सेकंड क्लास कोच के कीमतों में बढ़ोतरी की है।

हालांकि रेलवे विभाग की मानें तो ये बढ़ोतरी 5 सालों बाद की गई है। इससे पहले रेलवे ने साल 2020 में कीमतों में बदलाव किया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पिछले 12 सालों में रेलवे की ओर से ये सबसे कम बढ़ोतरी हुई है।

8 घंटे पहले तैयार होगा वेटिंग टिकट
वहीं रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वोटिंग टिकट के नियमों में बड़ा बदलाव कर रही है। अब लंबी दूरी की ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। अभी तक यह चार्ट सिर्फ 4 घंटे पहले बनता था। ये फैसला हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद लिया गया है। रेलवे का कहना है कि इससे दूर-दराज क्षेत्र से स्टेशन आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। रेलवे बोर्ड जल्द ही इन बदलावों को फेज वाइज लागू करेगा, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।

कितना बढ़ेगा दाम? इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने अलग-अलग कोच के टिकट प्राइस में अलग-अलग बढ़ोतरी की है।

  • सेकंड क्लास- इस कोच की रेलवे टिकट में आधे पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
  • नॉन एसी या स्लीप क्लास- इसकी टिकट में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।
  • एसी क्लास- इसमें 2 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।

ये बात ध्यान देने वाली है कि रेलवे की ओर से एमएसटी (MSTs) और Suburban Train के प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

पढ़ें: ‘माफ कीजिए! हम नहीं पाल सकते, इसलिए छोड़ रहे…सड़क पर मिली 3 दिन की नवजात बच्ची

अब सवाल ये है कि क्या अगर किसी ने 1 जुलाई 2025 से पहले टिकट बुक की है, तो उसे भी बढ़ती कीमत देनी होगी। आपको बता दें कि टिकट प्राइस में ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। इससे पहले की गई टिकट आपको पहले वाले दामों में ही मिल जाएंगे।

तत्काल टिकटों के बदले नियम
1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट या एप पर आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। इसके अलावा, 15 जुलाई से ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार नंबर से जुड़ा OTP भी लगेगा। इन बदलावों का मकसद टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना और दलालों या फर्जी एजेंट्स की मनमानी पर रोक लगाना है।

पढ़ें:  Kolkata: कोलकाता कॉलेज गैंगरेप में चौथी गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला

PRS सिस्टम भी होगा हाईटेक
रेलवे दिसंबर 2025 तक अपना पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) पूरी तरह अपग्रेड करेगा। नए सिस्टम में एक मिनट में 1.5 लाख टिकट बुकिंग हो सकेंगी, जो अभी के 32 हजार के मुकाबले 5 गुना ज्यादा है। साथ ही, नया PRS मल्टी-लैंग्वेज और यूजर-फ्रेंडली होगा, जिसमें सीट चुनने, फेयर कैलेंडर देखने और दिव्यांग, स्टूडेंट्स व मरीजों के लिए खास सुविधाएं मिलेंगी।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

वेटिंग टिकट पर स्लीपर-AC कोच में सफर नहीं कर सकेंगे
इससे पहले भारतीय रेलवे ने 1 मई से वेटिंग टिकट के लिए नए नियम लागू किए थे। इनके अनुसार, वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्रियों को अब स्लीपर या AC कोच में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। जिन यात्रियों के टिकट वेटिंग लिस्ट में हैं, वे अब सिर्फ जनरल कोच में ही सफर कर सकेंगे। अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट पर AC या स्लीपर कोच में यात्रा करता हुआ पाया जाता है, तो उस पर जुर्माना लगेगा।

उल्लंघन के लिए जुर्माना:

  • AC के लिए जुर्माना: ₹440
  • स्लीपर के लिए जुर्माना: ₹250

इसके अलावा, आपको ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से लेकर उस स्टेशन तक का किराया देना होगा, जहां आप पकड़े गए हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।