राजस्थान न्यायिक सेवा में जसप्रीत कौर गोयल की 15वीं रैंक, जंक्शन में हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

112

हनुमानगढ़। जंक्शन निवासी मनदीप गोयल की पुत्री जसप्रीत कौर गोयल द्वारा राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में वरीयता सूची में 15वीं रैंक प्राप्त करने पर शनिवार को जंक्शन क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल देखने को मिला। इस उपलब्धि पर जंक्शन निवासियों ने पूर्व पार्षद गौरव जैन के नेतृत्व में जसप्रीत कौर गोयल का भव्य नागरिक स्वागत किया। स्वागत समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।समारोह के दौरान जसप्रीत कौर गोयल को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा संविधान की पुस्तक स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। नागरिकों ने इसे हनुमानगढ़ जिले के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि जसप्रीत की सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।