हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का शनिवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता जेपी सिद्धू ने शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जेपी सिद्धू ने नितिन नबीन को पार्टी की नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की कामना की मुलाकात के दौरान जेपी सिद्धू ने राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और हनुमानगढ़ जिले की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा जनहित में निरंतर और प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंच रही हैं, जिससे जनता में भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन लगातार मजबूत हो रहा है। जेपी सिद्धू ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सरकार की कार्यशैली सराहनीय रही है। उन्होंने नितिन नबीन को अवगत कराया कि हनुमानगढ़ जिले में भी भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी की नीतियों और सरकार के निर्णयों का सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर साफ नजर आ रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































