केरल चुनाव: तिरुवनंतपुरम में BJP की ऐतिहासिक जीत, 45 साल बाद टूटा लेफ्ट का किला

246

केरल के निकाय चुनाव (kerala election results) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जोरदार जीत दर्ज कर राजनीतिक माहौल को हिला दिया है। खास तौर पर तिरुवनंतपुरम म्युनिसिपैलिटी, जो शशि थरूर का गृह क्षेत्र और केरल की राजधानी है, में बीजेपी ने भारी सफलता हासिल की। इससे 45 साल से चल रहे लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के प्रभुत्व का अंत हुआ है।

101 सदस्यीय तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और अब तक 50 सीटें जीत चुकी है, जबकि सत्ताधारी एलडीएफ को मात्र 29 सीटें मिली हैं। एक सीट की गिनती अभी जारी है।

पिछले कुछ महीनों में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर अक्सर ‘अलग सुर’ गाते दिखे हैं। उन्होंने कई बार कांग्रेस की नीतियों पर असंतोष जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। ऐसे में बीजेपी की तिरुवनंतपुरम में जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा दिया है। यह क्षेत्र पहले एलडीएफ और कांग्रेस के गठबंधन वाली यूडीएफ का पूरी तरह से गढ़ माना जाता था।

इस बार चुनाव तीन-तरफ़ा मुकाबले में हुए, जिसमें यूडीएफ, एलडीएफ और बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए आमने-सामने थीं। 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में कुल 1,199 नगर पालिकाओं और थ्री-टियर पंचायतों के लिए वोटिंग हुई। इनमें 6 कॉर्पोरेशन, 86 नगर पालिकाएं, 14 जिला परिषद, 152 ब्लॉक पंचायत और 941 ग्राम पंचायतें शामिल थीं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

वोटों की गिनती शुरू होते ही शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में दिखाई दिए और जैसे-जैसे दिन बढ़ा, नतीजे स्पष्ट होते गए। NDA ने 101 सीटों वाली तिरुवनंतपुरम नगर पालिका में 52 सीटें हासिल कीं। एलडीएफ को केवल 29 सीटें मिलीं, यूडीएफ ने 19 सीटें जीतीं और दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के हिस्से में आईं। बीजेपी अब सदन में बहुमत हासिल करने से महज एक सीट दूर है। इसके अलावा, बीजेपी गठबंधन ने एलडीएफ के हाथों से त्रिपुनिथुरा नगर पालिका का नियंत्रण भी हासिल कर लिया है।

तिरुवनंतपुरम के नतीजों के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीजेपी को जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “BJP की जीत ऐतिहासिक है। यह केवल बीजेपी की ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीत भी है।” उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए और कांग्रेस को भी बधाई दी। थरूर ने जोर देकर कहा, “असेंबली चुनाव से पहले मतदाताओं ने स्पष्ट संदेश दे दिया है। अब हमें और मेहनत करनी होगी।”

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।