रातोंरात कोलकाता में कैसे आई बाढ़, कई पूजा पंडाल खराब, मेट्रो-ट्रेन सेवा ठप, 7 की मौत, देखिए तस्वीर

398

पश्चिम बंगाल के कोलकाता (Kolkata) और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गई। पानी में बिजली का करंट फैलने से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। कोलकाता में पिछले 24 घंटों में लगभग 247.5 मिमी बारिश हुई। कोलकाता एयरपोर्ट पर पानी भरने और खराब मौसम के कारण 30 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और 42 फ्लाइट्स लेट हो गईं। पानी भरने से शहीद खुदीराम और मैदान मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा रोक दी गई है।

बारिश के कारण कई जगह दुर्गा पूजा के पंडाल डूब गए तो कई खराब हो गए हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा- मैंने ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी। जिन लोगों की जान गई है, उनके लिए उन्हें दुख है। हमारे घर भी पानी में डूब गए हैं। हम सब परेशान हैं। मुझे पूजा पंडालों के लिए भी बहुत बुरा लग रहा है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कोलकाता में भारी बारिश बुधवार तक हो सकती है, जबकि 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की आशंका से और भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तटीय इलाकों पर भारी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में कोलकाता में 247.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1 सितंबर से 22 सितंबर तक की कुल बारिश (176 मिमी) से कहीं ज्यादा है।


देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।