खाना खाते वक्त ढह गया कोटा में 3 मंजिला रेस्टोरेंट, 2 की मौत 13 से अधिक घायल

208

राजस्थान के कोटा में एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह (Kota building collapse) गई। इसमें एक कोचिंग स्टूडेंट सहित दो की मौत हो गई। 5 लोग गंभीर घायल हैं। 13 घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे में पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक कोचिंग स्टूडेंट अनारन्य कर्माकर (20) और एक बैलून बेचने वाले नाबालिग की मौत हो गई। डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया- रेस्टोरेंट के कर्मचारी भूपेंद्र मीणा की शिकायत पर पास वाले मुरादाबादी रेस्टोरेंट संचालक और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद प्रशासन ने तय किया कि कोटा शहर में मौजूद सभी खंडहर, जर्जर और निर्माणाधीन इमारतों का सर्वे कराया जाएगा। दो से तीन दिन के भीतर यह सर्वे पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अब साफ हुआ भारत-अमेरिका ट्रेड डील का गणित, यहां जानिए क्या खरीदेगा और क्या बेचेगा भारत?

दावा किया जा रहा है जिस रेस्टोरेंट की बिल्डिंग के कारण हादसा हुआ वो अवैध है। इस रेस्टोरेंट को करीब दो महीने पहले ही नगर निगम ने बंद करा दिया था। फिर भी इसमें निर्माण काम हो रहा था। शनिवार रात को यहां के कंस्ट्रक्शन के कारण पड़ोस वाले दिल्ली रेस्टोरेंट की बिल्डिंग ढह गई।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

निगम के बंद करवाने के बाद कैसे हुआ हादसा?
बिल्डिंग हादसे को लेकर लोगों में नाराजगी है। पार्षद योगेश आहलूवालिया ने बताया – हादसा पूरी तरह से निगम की लापरवाही, बिल्डिंग मालिक की लापरवाही की वजह से हुआ। जो रेस्टोरेंट ढहा है और इसके पास वाले मुरादाबादी रेस्टोरेंट को 2 महीने पहले भी बंद करवाया गया था, लेकिन फिर से इन लोगों ने यहां पर काम शुरू कर दिया। इसके बाद न तो निगम ने कभी यहां आकर देखा न कोई जांच की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।