नीति से परिवर्तन तक विषय पर व्याख्यान आयोजित

128

हनुमानगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) की हनुमानगढ जिला इकाई के तत्वाधान में पुलकित कॉलेज फार हायर एजुकेशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 नीति से परिवर्तन तक विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता महासंघ के जिला सचिव डॉ रोहिताश वशिष्ठ रहे। मुख्य वक्ता इस अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल उद्देशिका आवश्यकता एवं लागू करने में आ रहे अवरोध पर परिचर्चा की। वक्ता ने कहा कि नई शिक्षा नीति कौशल आधारित शिक्षण एवं विद्यार्थी को रोजगार उन्मुखी अध्ययन की सुविधा प्रदान करती है। जिसमें विषय चुनाव विद्यार्थी के स्वयं के स्तर पर हो। जिससे की वह अपने कौशल के अनुभव के आधार पर नवीन तकनीकी उचाईयों को छू सकें। प्राचार्या डॉ चन्द्रा गुरनानी ने बच्चों को सम्बोद्धित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारत के भविष्य को गढ़ने का एक सांज्ञा मिशन है जिसमे हम सबको मिलकर अपने अपने स्तर पर योगदान देना चाहिए ताकि यह नीति केवल कागज पर नहीं जमीन पर भी दिखाई दे। कार्यक्रम के समय श्रीमती अल्का शर्मा, प्रिंयका, श्री पंकज कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।