ग्राम पंचायत ने प्रभावित परिवारों के लिए बनाए अस्थाई शिविर, प्रशासन करे सहयोग
हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत मक्कासर में 9 जुलाई 2025 को हुई अत्यधिक वर्षा के बाद उपजे हालातों के चलते ग्रामवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालाकि पंचायत द्वारा निवासियों के लिए अस्थाई निवास के लिए राजकीय विद्यालय में व्यवस्था करवाई गई है और इसी व्यवस्था जब तक ग्रामीणों के घरों का सुधार नही होता तब तक अस्थाई आवास देने की बात शनिवार को प्रशासक बलदेव सिंह मक्कासर के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी को सौपे गये ज्ञापन में कही। प्रशासक बलदेव सिंह ने इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी हनुमानगढ़ को 66 लोगों की सूची दी है, जिनके भारी बारीश के कारण मकान टूट गये और जर्जर हो चुके है। उन्होने प्रशासन से प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहायता एवं मुआवजा संबंधित कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की।
ग्राम पंचायत ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गांव में से जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। इस मौके पर प्रशासक बलदेव मक्कासर, सुभाष मक्कासर, वार्ड पंच जगदीश तंवर, रामनारायण भाटी, डॉ. पलविन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार व अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































