– मानव सेवा में अग्रणी लायंस क्लब ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
हनुमानगढ़। लायंस क्लब हनुमानगढ़ सिटी द्वारा सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर आज महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित फ्री रोटी सेवा केंद्र पर विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मरीजों व उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था कर मानवता का संदेश दिया। लायंस क्लब हनुमानगढ़ सिटी के कोषाध्यक्ष हरीश जगवानी व सदस्य बनीत गर्ग ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक व मानवहित कार्यों का आयोजन किया गया। आज के अंतिम दिन श्री संत सज्जन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन वितरण किया गया। यह भोजन सेवा ट्रस्ट द्वारा दोनों समय – सुबह और शाम – नियमित रूप से की जाती है। सेवा सप्ताह के समापन पर लायंस क्लब हनुमानगढ़ सिटी ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देकर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाया।लइस अवसर पर लायंस क्लब हनुमानगढ़ सिटी के अध्यक्ष नितिन खदरिया ने कहा कि क्लब सदैव मानव सेवा, सामाजिक उत्थान और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है। उन्होंने बताया कि क्लब की प्राथमिकता समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना और सामुदायिक सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान क्लब के वरिष्ठ सदस्य राधेकिशन सिंगला, राजेश दादरी, महक गर्ग, साहिल जिंदल और हरपाल सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को ससम्मान भोजन वितरण किया। उपस्थित लोगों ने लायंस क्लब के इस मानवता भरे कार्य की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































